मंझनपुर: बलीपुर नारा में गमगीन माहौल में मनाया गया चेहल्लुम का त्योहार, सदर सीओ के साथ भारी पुलिस फोर्स रही तैनात
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बलीपुर नारा में सोमवार की सुबह ताजिया इमामबाड़े से उठाया गया। ताजिया उठाने के साथ साथ लोगों ने नौहाख्वानी व मातम किया। इसके साथ ही लाठियां खेली गई व आग के भररे फूंके गए। वहीं कदीमी रास्ते से ताजिया लेकर लोग कर्बला पहुंचे जहां पर फातिया के बाद मातम का सिलसिला समाप्त किया गया।