मंझनपुर: मंझनपुर में मनाया गया ईमाम हुसैन का चेहल्लुम, काफी संख्या में शामिल हुए लोग
इमाम हुसैन की शहादत के 40 दिन बाद उनकी याद में चेहल्लुम मनाया जाता है। कौशांबी के मुख्यालय मंझनपुर में आज जुलूसे चेहल्लुम मनाया गया है जिसमें हजारों लोगों ने शिरकत किया है। अली अमजद के इमामबाड़े से चेहल्लुम का जुलूस निकालकर अपने पुराने रास्तों से होकर करबला तक पहुंचा जहां पर नोहा खानी ,सीनाजनी हुई है।करबला मंझनपुर में चेहल्लुम का समापन किया गया है।