तिसरी: टेंपो पलटने से किशोरी की मौत, चार लोग घायल
Tisri, Giridih | May 7, 2026 तिसरी प्रखंड के थानसिंहडीह (घुठिया) थाना क्षेत्र के लेढ़वा पहाड़ी के पास मुख्य सड़क पर बुधवार को टेंपो पलटने से एक किशोरी अंजनी कुमारी की जान चली गई वहीं चार लोग घायल हो गए। बताया कि नारोटांड़ जंगल स्थित लेढ़वा पहाड़ी के पास सवारी से भरा टेंपो चढ़ाई चढ़ते समय अचानक पीछे लुढ़क गया।