महत्वपूर्ण सूचना
🚧 NH-05 (उर्नी ढांक, किन्नौर) पर अस्थायी यातायात बंद
बेली ब्रिज के शेष हिस्से को स्थापित (लॉन्च) करने के कार्य के कारण NH-05 के उर्नी ढांक पर तुरंत प्रभाव से 10 अगस्त 2026 तक (या कार्य पूरा होने तक) यातायात बंद रहेगा।
➡️ सभी वाहनों को उर्नी वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा।
🚛 भारी वाहन (HMV/ट्रक) केवल:
सुबह 8:00 बजे से पहले
रात 8:00 बजे के बाद ही वैकल्पिक मार्ग से चल सकेंगे।
🚌 बसें और सार्वजनिक परिवहन इस समय-सीमा से मुक्त रहेंगे, लेकिन उनका संचालन पुलिस एवं यातायात व्यवस्था के अनुसार होगा।
👮 पुलिस एवं प्रशासन मौके पर यातायात का संचालन करेंगे। सभी वाहन चालक सहयोग करें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
– जिला प्रशासन, किन्नौर