जबेरा: जबेरा में युवक ने किया कीटनाशक का सेवन,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान हुई मौत
Jabera, Damoh | Jun 3, 2026 जबेरा नगर स्थित अनुसूचित जाति बार्ड में रहने वाले युवक ने अज्ञात कारणों के चलते खेत में डालने वाली दवाई कीटनाशक का बुधवार की दोपहर 2 बजे सेवन कर लिया।जिसे परिवारजन द्वारा तत्काल ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर पदस्थ डॉक्टर द्वारा युवक का इलाज किया जा रहा था इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।