कुरावली: श्री रामकृष्ण विद्या आश्रम इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को श्री रामकृष्ण विद्या आश्रम इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी ललित भाटी के नेतृत्व में विद्यालय के मुख्य द्वार जीटी रोड पर वाहनों की सुरक्षा के दृष्टिगत बैरियर की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।