हज़ारीबाग: हजारीबाग में पुलिस सख्त, अपराधियों पर बड़ा एक्शन प्लान
हजारीबाग में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हाई लेवल मीटिंग हुई, जिसमें अपराध नियंत्रण पर सख्त निर्देश दिए गए। महिला अपराध 60 दिनों में निपटाने, नक्सल मामलों की समीक्षा, ड्रग्स पर छापेमारी और संगठित अपराधियों पर CCA-NSA के तहत कार्रवाई का आदेश। सोशल मीडिया अफवाहों और साइबर क्राइम पर भी कड़ी निगरानी बढ़ेगी।