अतरी: डिहुरी गांव में पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया
Atri, Gaya | Apr 17, 2026 अतरी प्रखंड क्षेत्र डिहुरी गांव में शुक्रवार को एक दिवसीय पशु बाँझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का नेतृत्व पशु चिकित्सक डॉ. धनंजय कुमार चहल टीवीओ व डॉ.शषि शेखर प्रसाद बथानी टीवीओ और डॉ. सुधीर कुमार एमवीओ ने किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में पशुओं की प्रजनन संबंधी समस्याओं का समाधान कर पशुपालकों को राहत प्रदान करना था।