कल्याणपुर: कल्याणपुर में जनगणना 2027 की तैयारी को लेकर बैठक, कर्मियों को प्रशिक्षण और दिशा-निर्देश जारी
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड में जनगणना 2027 की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें पंचायत स्तर के कर्मी, पंचायत सचिव, किसान सलाहकार, विकास मित्र और कचहरी सचिव को राजस्व गांवों के भौतिक सत्यापन, सीमा निर्धारण और प्रगणक क्षेत्र तय करने का प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि दो दिनों में सत्यापन कर नक्शा जमा करें।