सिरोही: भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस जिले में उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी भी उपस्थित
Sirohi, Sirohi | Apr 6, 2026 भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस जिले में उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसके बाद वंदे मातरम् गान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि भाजपा आज जिस ऊंचाई पर पहुंची है, उसमें कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और समर्पण का अहम योगदान रहा