कांके: अरगोड़ा चौक के पास अपराधियों ने बस पर की फायरिंग, एक अपराधी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | May 13, 2026 अरगोड़ा चौक के पास अपराधियों ने बस पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान एक अपराधी को गिरफ्तार भी किया गया है। बुधवार सुबह करीब नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार अपराधी लगातार बस के आगे पीछे घूम रहे थे और कहासुनी के बाद एक युवक ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी, हालांकि किसी को गोली नहीं लगी। फायरिंग की आवाज सुनते ही पास में मौजूद पीसीआर मौके पर पहुंचा।