चंदिया: चंदिया रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा
मालगाड़ी की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, मऊहार टोला में पसरा मातम
Chandia, Umaria | Oct 21, 2026 उमरिया जिले के चंदिया रेलवे स्टेशन के पास बीती रात एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। रेलवे लाइन पार करते समय दोनों मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, चंदिया के मऊहार टोला वार्ड क्रमांक 10 निवासी 30 वर्षीय करन फकीर और उनकी 26 वर्षीय पत्नी नैना फकीर की मौके पर ही मौत हो गयी