सीतामढ़ी जिले में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। जिलाधिकारी ने जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, प्राइवेट, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी विद्यालयों को 3 जनवरी 2026 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।