जनसुनवाई केवल शिकायत सुनने का माध्यम नहीं, बल्कि समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त मंच है।
आज जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।
स्कूल रिकॉर्ड में जाति संशोधन, आवासीय पट्टे में नाम परिवर्तन, भारतमाला परियोजना से फसल नुकसान, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन, सीसी रोड निर्माण, ऋण पुस्तिका सुधार एवं आर्थिक सहायता सहित विभिन्न विषयों पर 109 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जनहित सर्वोपरि, त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता।
#JanDarshan #Durg #CollectorDurg #AbhijeetSingh #PublicService GoodGovernance Chhattisgarh Jansunwai CitizenFirst Development