जगाधरी: जोड़ियां नाके से 10 ग्राम स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी को जिला कोर्ट ने सुनाई 1 साल की सजा ₹25000 का लगाया जुर्माना
7 मार्च 2019 को पुलिस ने एक व्यक्ति को 10 ग्राम स्मैक के साथ जोड़ियां नाके से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा था,और मामला कोर्ट में विचार दिन था। जिस पर मान्य जज ने आज उसे दोषी करार देते हुए 1 साल की सजा सुनाई और 25000 रुपए का जुर्माना भी लगाया जुर्माने की राशि अदा ना करने पर दोषी को 2 महीने अधिक सजा काटनी होगी।