जगाधरी: यमुनानगर की बल्लारपुर इंडस्ट्री में काम करने वाले कच्चे कर्मचारियों को वेतन न मिलने से परेशान होने पर किया प्रदर्शन
यमुनानगर की बल्लारपुर इंडस्ट्रीज 4 साल पहले बंद हो गई थी। मगर इसमें काम करने वाले कच्चे कर्मचारियों को अभी तक उनका वेतन नहीं मिल पाया है। उनका आरोप है की फैक्ट्री संचालक अब उन्हें अपना कर्मचारी भी नहीं मान रहे हैं। ऐसे में उन्होंने विधायक के साथ प्रशासन से इसमें संज्ञान लेने की अपील की है ताकि उनका वेतन मिल सके।