कुडू: कुडू में परिवहन विभाग और पुलिस का संयुक्त वाहन जांच अभियान, 19 दोपहिया वाहनों से ₹90,500 जुर्माना वसूला
Kuru, Lohardaga | Apr 15, 2026 लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग और कुडू थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से बुधवार शाम लगभग 4 बजे कुडू थाना गेट के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान विशेष रूप से दोपहिया वाहनों की जांच पर जोर दिया गया, ताकि बिना हेलमेट और बिना वैध कागजात के वाहन चलाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।