Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
No video available

नीमच नगर: एक बार गेहूँ कि फसल मे मे कितनी बार पानी लगता है

Neemuch Nagar, Neemuch | Jan 24, 2022

MORE NEWS

समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने विभागों की परखी प्रगति

प्रभावी प्रशासन और जवाबदेही पर कलेक्टर का जोर

नीमच, 4 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा (टीएल) समीक्षा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों, सीएम हेल्पलाइन, राजस्व प्रकरणों तथा विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। आमजन से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 कलेक्टर श्री चंद्रा ने विभागवार सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि शिकायतों का निराकरण केवल पोर्टल बंद करने तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कर विभागीय रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए।
 बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक तथा सभी शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों को निर्देश दिए गए कि विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की नशीली वस्तुओं का विक्रय नहीं होना चाहिए। ऐसे मामलों की नियमित निगरानी करते हुए दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 कलेक्टर ने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को झूलते विद्युत तारों से संबंधित शिकायतों का तत्काल निराकरण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित हो सके।
 समीक्षा के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग में डीबीटी एवं हितग्राही सत्यापन कार्य में लापरवाही के कारण पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के महाप्रबंधक एवं जिला विपणन अधिकारी के बिना पूर्व सूचना बैठक में अनुपस्थित रहने पर भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
 नगर क्षेत्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान संचालित करने, सार्वजनिक मार्गों को बाधामुक्त बनाए रखने तथा नागरिक सुविधाओं में सुधार हेतु सतत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
 राजस्व प्रकरणों की समीक्षा में कलेक्टर श्री चंद्रा ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि रास्ता विवाद, अतिक्रमण हटाने एवं अन्य निराकृत राजस्व प्रकरणों का मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन किया जाए। उन्होंने कहा कि मैदानी निरीक्षण से प्रशासनिक निर्णयों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा तथा आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत होगा।
 बैठक में 7 अगस्त से प्रारंभ होने वाले मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी विभागवार तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अभियान के दौरान समन्वय के साथ कार्य करते हुए पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने एवं निर्धारित गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 कलेक्टर श्री चंद्रा ने कहा कि सभी जिला अधिकारी शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों की नियमित समीक्षा करें, अधीनस्थ अमले की सतत मॉनिटरिंग रखें तथा प्रत्येक प्रकरण में जवाबदेही के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करें, जिससे आमजन को समय पर राहत एवं बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

 बैठक में अपर कलेक्टर श्री बी.एस.कलेश, एसडीएम नीमच श्री पराग जैन, एसडीएम जावद श्री संजीव साहू, एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे, सुश्री मयूरी जोक, सुश्री श्रुति भयड़िया सहित जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#TL
#Neemuch
#नीमच

समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने विभागों की परखी प्रगति प्रभावी प्रशासन और जवाबदेही पर कलेक्टर का जोर नीमच, 4 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा (टीएल) समीक्षा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों, सीएम हेल्पलाइन, राजस्व प्रकरणों तथा विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। आमजन से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। कलेक्टर श्री चंद्रा ने विभागवार सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि शिकायतों का निराकरण केवल पोर्टल बंद करने तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कर विभागीय रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक तथा सभी शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों को निर्देश दिए गए कि विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की नशीली वस्तुओं का विक्रय नहीं होना चाहिए। ऐसे मामलों की नियमित निगरानी करते हुए दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को झूलते विद्युत तारों से संबंधित शिकायतों का तत्काल निराकरण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित हो सके। समीक्षा के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग में डीबीटी एवं हितग्राही सत्यापन कार्य में लापरवाही के कारण पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के महाप्रबंधक एवं जिला विपणन अधिकारी के बिना पूर्व सूचना बैठक में अनुपस्थित रहने पर भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। नगर क्षेत्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान संचालित करने, सार्वजनिक मार्गों को बाधामुक्त बनाए रखने तथा नागरिक सुविधाओं में सुधार हेतु सतत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। राजस्व प्रकरणों की समीक्षा में कलेक्टर श्री चंद्रा ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि रास्ता विवाद, अतिक्रमण हटाने एवं अन्य निराकृत राजस्व प्रकरणों का मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन किया जाए। उन्होंने कहा कि मैदानी निरीक्षण से प्रशासनिक निर्णयों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा तथा आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत होगा। बैठक में 7 अगस्त से प्रारंभ होने वाले मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी विभागवार तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अभियान के दौरान समन्वय के साथ कार्य करते हुए पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने एवं निर्धारित गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री चंद्रा ने कहा कि सभी जिला अधिकारी शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों की नियमित समीक्षा करें, अधीनस्थ अमले की सतत मॉनिटरिंग रखें तथा प्रत्येक प्रकरण में जवाबदेही के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करें, जिससे आमजन को समय पर राहत एवं बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बी.एस.कलेश, एसडीएम नीमच श्री पराग जैन, एसडीएम जावद श्री संजीव साहू, एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे, सुश्री मयूरी जोक, सुश्री श्रुति भयड़िया सहित जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #TL #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है। योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले में प्रचार-प्रसार रथ को मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री पराग जैन एवं उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास, जिला नीमच द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
#Pradhanmantri_fasal_Bima_Yojana
#Neemuch
#नीमच

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है। योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले में प्रचार-प्रसार रथ को मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री पराग जैन एवं उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास, जिला नीमच द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh #Pradhanmantri_fasal_Bima_Yojana #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026

कलेक्टर के निर्देशानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई  लगातार जारी

सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने नगर पालिका का विशेष अभियान जारी

नीमच, 4 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने तथा आमजन की सुविधा के लिए नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को एसडीएम श्री पराग जैन, तहसीलदार श्री संजय मालवीय एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में मनासा रोड डाक बंगले से पीजी कॉलेज तक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
 कार्रवाई के दौरान दुकानों के बाहर फुटपाथ एवं सड़क तक लगाए गए चद्दर शेड, टीन शेड तथा अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। मनासा नाका स्थित यात्री प्रतीक्षालय के समीप टीन शेड बनाकर संचालित की जा रही अवैध दुकान को जेसीबी की सहायता से हटाया गया। साथ ही बार-बार समझाइश के बावजूद दुकानों के बाहर रखा सामान नहीं हटाने वाले दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया।
 अभियान के दौरान भगवानपुरा चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर अनेक दुकानदारों ने नगर पालिका की कार्रवाई में सहयोग करते हुए स्वयं ही अपनी दुकानों के बाहर लगाए गए शेड एवं अन्य अवरोध हटा लिए।
 मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने बताया कि शहर में आवागमन को सुगम बनाने तथा फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त रखने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर सार्वजनिक मार्गों को बाधामुक्त बनाए रखने में सहयोग करें।
 उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्रवाई के बाद यदि पुनः अतिक्रमण पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध सामान जब्ती, भारी जुर्माना एवं नियमानुसार अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
 कार्रवाई में नगर पालिका के राजस्व अधिकारी श्री खेमचंद मुसले, श्री टेकचंद बुनकर, स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री महावीर जैन, श्री महेंद्र साहू, श्री तेज प्रकाश चोपड़ा, श्री अर्जुन राठौर, श्री रवि भंडारी, श्री योगेश टांकवाल, स्वच्छता निरीक्षक श्री भारत सिंह भारद्वाज, गैंग प्रभारी श्री दीपक गौहर, श्री राम सिंह सहित नगर पालिका का अमला जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अन्य आवश्यक संसाधनों के साथ उपस्थित रहा।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Urban Development & Housing MP 
Department Of Revenue, Madhya Pradesh 
#Neemuch
#नीमच

कलेक्टर के निर्देशानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने नगर पालिका का विशेष अभियान जारी नीमच, 4 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने तथा आमजन की सुविधा के लिए नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को एसडीएम श्री पराग जैन, तहसीलदार श्री संजय मालवीय एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में मनासा रोड डाक बंगले से पीजी कॉलेज तक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान दुकानों के बाहर फुटपाथ एवं सड़क तक लगाए गए चद्दर शेड, टीन शेड तथा अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। मनासा नाका स्थित यात्री प्रतीक्षालय के समीप टीन शेड बनाकर संचालित की जा रही अवैध दुकान को जेसीबी की सहायता से हटाया गया। साथ ही बार-बार समझाइश के बावजूद दुकानों के बाहर रखा सामान नहीं हटाने वाले दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया। अभियान के दौरान भगवानपुरा चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर अनेक दुकानदारों ने नगर पालिका की कार्रवाई में सहयोग करते हुए स्वयं ही अपनी दुकानों के बाहर लगाए गए शेड एवं अन्य अवरोध हटा लिए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने बताया कि शहर में आवागमन को सुगम बनाने तथा फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त रखने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर सार्वजनिक मार्गों को बाधामुक्त बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्रवाई के बाद यदि पुनः अतिक्रमण पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध सामान जब्ती, भारी जुर्माना एवं नियमानुसार अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में नगर पालिका के राजस्व अधिकारी श्री खेमचंद मुसले, श्री टेकचंद बुनकर, स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री महावीर जैन, श्री महेंद्र साहू, श्री तेज प्रकाश चोपड़ा, श्री अर्जुन राठौर, श्री रवि भंडारी, श्री योगेश टांकवाल, स्वच्छता निरीक्षक श्री भारत सिंह भारद्वाज, गैंग प्रभारी श्री दीपक गौहर, श्री राम सिंह सहित नगर पालिका का अमला जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अन्य आवश्यक संसाधनों के साथ उपस्थित रहा। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Urban Development & Housing MP Department Of Revenue, Madhya Pradesh #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा समीक्षा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों, सीएम हेल्पलाइन, राजस्व प्रकरणों तथा विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। 
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#TL
#Neemuch
#नीमच

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा समीक्षा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों, सीएम हेल्पलाइन, राजस्व प्रकरणों तथा विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #TL #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार के लिए फसल बीमा रथ को दिखाई गई हरी झंडी

नीमच 4 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है। योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले में प्रचार-प्रसार रथ को मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री पराग जैन एवं उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास, जिला नीमच द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
 उप संचालक ने बताया कि योजना के अंतर्गत ऋणी एवं गैर-ऋणी दोनों प्रकार के किसान अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा करा सकते हैं। ऋणी किसानों की फसलों का बीमा संबंधित बैंक शाखाओं के माध्यम से किया जाएगा, जहां उनके किसान क्रेडिट कार्ड खाते संचालित हैं। वहीं गैर-ऋणी किसान निकटतम बैंक शाखा, पैक्स, प्राथमिक कृषि साख समिति, कॉमन सर्विस सेंटर अथवा पीएमएफबीवाई पोर्टल एवं मोबाइल एप के माध्यम से फसल बीमा करा सकते हैं।
 खरीफ वर्ष 2026 के लिए धान (सिंचित एवं असिंचित), सोयाबीन, अरहर, मक्का, तिल एवं उड़द अधिसूचित फसलें हैं। इन फसलों के बीमा की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। किसानों से अपील की गई है कि वे समय-सीमा के भीतर योजना का लाभ लें तथा अधिक जानकारी के लिए निकटतम बैंक, सीएससी केंद्र अथवा कृषि कार्यालय से संपर्क करें।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
#Pradhanmantri_fasal_Bima_Yojana
#Neemuch
#नीमच

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार के लिए फसल बीमा रथ को दिखाई गई हरी झंडी नीमच 4 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है। योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले में प्रचार-प्रसार रथ को मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री पराग जैन एवं उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास, जिला नीमच द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उप संचालक ने बताया कि योजना के अंतर्गत ऋणी एवं गैर-ऋणी दोनों प्रकार के किसान अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा करा सकते हैं। ऋणी किसानों की फसलों का बीमा संबंधित बैंक शाखाओं के माध्यम से किया जाएगा, जहां उनके किसान क्रेडिट कार्ड खाते संचालित हैं। वहीं गैर-ऋणी किसान निकटतम बैंक शाखा, पैक्स, प्राथमिक कृषि साख समिति, कॉमन सर्विस सेंटर अथवा पीएमएफबीवाई पोर्टल एवं मोबाइल एप के माध्यम से फसल बीमा करा सकते हैं। खरीफ वर्ष 2026 के लिए धान (सिंचित एवं असिंचित), सोयाबीन, अरहर, मक्का, तिल एवं उड़द अधिसूचित फसलें हैं। इन फसलों के बीमा की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। किसानों से अपील की गई है कि वे समय-सीमा के भीतर योजना का लाभ लें तथा अधिक जानकारी के लिए निकटतम बैंक, सीएससी केंद्र अथवा कृषि कार्यालय से संपर्क करें। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh #Pradhanmantri_fasal_Bima_Yojana #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026