जमुआ: 16 अप्रैल को जरीडीह में इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे उपायुक्त
Jamua, Giridih | Apr 14, 2026 आगामी 16 अप्रैल को पचम्बा के जरीडीह में इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास किया जाएगा। मंगलवार को 12 बजे शिलान्यास समारोह की तैयारियों का जायजा उपायुक्त रामनिवास यादव ने लिया। बताया गया कि यह कॉलेज 35 एकड़ जमीन में बनकर तैयार होगा, जिसके लिए बाउंड्री का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है।