बूंदी: घसियारा मौहल्ला वार्ड नंबर के 11 में महिलाओं ने किया घरों का जल अंकेक्षण
Bundi, Bundi | Aug 26, 2024 राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना की सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता इकाई के तहत घसियारा मौहल्ला वार्ड नंबर के 11 में सामूहिक चर्चा कर महिलाओं से अपने घर का जल अंकेक्षण करवाया गया, जिसमे लगभग 15 महिलाओं ने सहभागिता निभाई।महिलाओं को जल की एक-एक बूंद बचाने का महत्व बताते हुए आने वाले भविष्य के लिए जल संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया।