बूंदी: आखिर मृत्यु के 15 दिन बाद सऊदी अरब में हुआ राजस्थान के फारुख का अंतिम संस्कार बूंदी के चर्मेश शर्मा ने दायर की थी याचिका
Bundi, Bundi | Aug 25, 2024 राजस्थान के शाहपुरा जिले के कोटड़ी के रहने वाले भारतीय नागरिक फारुख मोहम्मद मंसूरी का सऊदी अरब में बदर कब्रिस्तान में म्रत्यु के 15 दिन बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।फारुख मोहम्मद की 9 अगस्त को सऊदी अरब में मृत्यु हो गई थी। भारतीय दूतावास एनओसी जारी करने के बाद पहले 21 अगस्त को ही मृतक भारतीय नागरिक फारुख मोहम्मद का अंतिम संस्कार होना था।