पहाड़ी: जुरहरा में रेलवे टिकट बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी के 6 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया पर तत्काल रेलवे टिकट बुकिंग के विज्ञापन डालकर लोगों से एडवांस राशि मंगवाते थे और ठगी करते थे। आरोपी साइबर ठगी की रकम कमीशन पर निकलवाने के साथ स्वयं भी ठगी की वारदातों में शामिल थे। 6 आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से पांच मोबाइल और 7 सिम कार्ड बरामद कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शनिवार रात्रि 9 बजे मिली जानकारी