सतबरवा: सिक्की में कार से टक्कर मारकर परिवार उजाड़ने के बाद डाक्टरों के बयान से इंसानियत शर्मशार: चेरो आदिवासी भैयारी पंचायत
चेरो आदिवासी भैयारी पंचायत संगठन पलामू ने पाटन के सरकारी डाक्टर मिथलेश कुमार के पक्ष में जिले के चिकित्सकों के बयान की कड़ी निंदा की है। संरक्षक रामराज सिंह चेरो ने मंगलवार शाम 5 बजे कुसुमटाड़ में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि डॉ मिथलेश के अनियंत्रित चार पहिया वाहन से पाटन के सिक्की गांव में आंगन में सो रहे बिनोद सिंह की दर्दनाक मौत हुई।