खरमसेड़ा मोड़ के पास NH-30 पर अमरपाटन पुलिस ने 30 पशुओं से भरे एक ट्रक को किया ज़ब्त, 2 आरोपी हुए गिरफ़्तार
अमरपाटन पुलिस ने पशु क्रूरता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 पशुओं से ठसाठस भरी एक ट्रक को पकड़ा है। इस दौरान दो पशु तस्करों को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई NH-30 के खरमसेड़ा मोड़ के पास की गई है। अमरपाटन पुलिस द्वारा पकड़े गए तस्करों पर पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया हैं ।