बरेली: बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट की घटना में शामिल 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली
एसएसपी बरेली अनुराग आर्य के निर्देशन पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने गस्त के दौरान लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो सातिर बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है बदमाशों ने पहले पुलिस पर फायरिंग की थी जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है आपको बता दें यह मुठभेड़ ग्राम कचोली के पास हुई।