कोंडागांव: कोंडागांव में खाद-बीज की कालाबाजारी रोकने के लिए शिवसेना ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दुकानों में रेट लिस्ट लगाने की मांग
कोंडागांव जिले के किसानों को शासकीय उचित मूल्य पर पर्याप्त खाद और बीज उपलब्ध कराने तथा कथित कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग को लेकर शिवसेना ने गुरुवार को कलेक्टर के नाम पर अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। आज शुक्रवार सुबह 11 बजे प्राप्त विज्ञप्ति अनुसार शिवसेना के बस्तर संभाग अध्यक्ष राज गावड़े के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया