मुंगेर: ऋषिकुंड मलेमास मेले में महिला स्नैचरों का आतंक, दो महिलाएं रंगे हाथ गिरफ्तार
Munger, Munger | May 31, 2026 मुंगेर जिले के शामपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध ऋषिकुंड मलेमास मेले में महिला स्नैचरों के सक्रिय होने से श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से मंगलसूत्र और सोने की चेन उड़ाने वाले गिरोह के सदस्य लगातार वारदातों को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं। मंगलवार को श्रद्धालुओं की सतर्कता से दो महिला स्नैचर रंगे