रायडीह: सुरसांग थाना के नए प्रभारी महेश कुमार साव का स्वागत, जनप्रतिनिधियों व विहिप कार्यकर्ताओं ने की शिष्टाचार मुलाकात।
Raidih, Gumla | Jul 9, 2026 रायडीह प्रखंड अंतर्गत सुरसांग थाना में हाल ही में पदभार ग्रहण करने वाले नए थाना प्रभारी महेश कुमार साव से गुरुवार को विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।