कोईलवर: गीधा ओवरब्रिज के पास से शराबी को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल
कोईलवर प्रखंड के गीधा थाना क्षेत्र अंतर्गत गीधा ओवरब्रिज के समीप से शराब पीकर हंगामा कर रहे एक शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गीधा गांव निवासी अजय राय, पिता पुकार राय के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि आरोपी को मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।