कोईलवर: गिधा पंचायत के गिधा गांव में किसान पाठशाला और गोष्ठी का सफल आयोजन
कोईलवर प्रखंड के ग्राम पंचायत गिधा में एक दिवसीय गोष्ठी में महिला कृषकों को ओयस्टर मशरूम की खेती के संबंध में समुचित जानकारी दी गई। महिला कृषकों के लिए किसान पाठशाला का आयोजन सोमवार दोपहर 3:30 किया गया। पाठशाला का विषय ओयस्टर मशरूम उत्पादन रहा। जिसमें महिलाओं को मशरूम उत्पादन की तकनीक, कम लागत में अधिक लाभ तथा स्वरोजगार की संभावनाओं के बारे में बताया गया।