कोईलवर: माना चक गांव से शराब खरीद-बिक्री मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल
कोईलवर थाना कांड संख्या 248/25 में नामजद अभियुक्त वासदेव राय, पिता बाघा राय, ग्राम माना चक, थाना कोईलवर, जिला भोजपुर को अवैध शराब की खरीद–बिक्री के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने बताया कि अभियुक्त को मंगलवार की दोपहर 3:30 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।