शिवसागर: शिवसागर थाना क्षेत्र के रेलवे पुल के समीप ट्रेन के झटके से एक व्यक्ति की हुई मौत
शिवसागर थाना क्षेत्र के रेलवे पुल के समीप आज गुरुवार की सुबह 8 बजे के करीब ट्रैन के झटके से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना को लेकर जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया की शिवसागर रेलवे पुल एक युवक ट्रैन के झटके लगने से उसकी ऑन द स्पॉट मौत हो गई। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है।