लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र के अशोक धाम में 20 अप्रैल को होगा भव्य सामूहिक विवाह का आयोजन
लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र स्थित अशोक धाम मंदिर परिसर में आगामी 20 अप्रैल को श्री इंद्रदनेश्वर महादेव ट्रस्ट, अशोक धाम की ओर से भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में सोमवार की दोपहर 2:15 पर पोस्टर एवं बैनर देखा गया, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।