पीलीबंगा: अमरपुरा ढाणी में एक युवक से हुई मारपीट, पीलीबंगा थाने में मामला दर्ज
अमरपुरा ढाणी स्थित एक खेत की ढाणी में युवक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि अमरपुरा ढाणी निवासी मुख्तयार सिंह ने आरोप लगाया कि 8 नामजद आरोपीयो ने एकराय होकर उसके पुत्र की खेत स्थित ढाणी में अनधिकृत रूप से प्रवेश किया तथा उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के विरुद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।