घाघरा: घाघरा में सरना होटल का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रतिनिधि, प्रखंड प्रमुख सहित कई हुए शामिल
Ghaghra, Gumla | Jul 7, 2026 घाघरा प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को सरना होटल का भव्य शुभारंभ किया गया। होटल का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि चंद्रदेव उरांव, प्रखंड प्रमुख सविता देवी, पहान पुजार चन्दर उरांव तथा शहीद की माता नीलू भगत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।