अररिया: जोकीहाट के समीप बाइक से गिरकर एक महिला घायल, इलाज जारी है
Araria, Araria | Jan 29, 2025 अररिया बहादुरगंज मार्ग में जोकीहाट के समीप बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में बुधवार की देर शाम 6 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल महिला जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के भगवानपुर निवासी जैबुन निशा बताई जा रही है.