अररिया: टाउन हॉल में जिला स्तरीय फरोग ए उर्दू कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम ने दीप प्रज्वलित कर किया
Araria, Araria | Jan 29, 2025 जिला प्रशासन, अररिया के संयुक्त तत्वाधान में टाउन हॉल अररिया के सभागार में जिला स्तरीय फरोग-ए-उर्दू सेमिनार, मुशायरा एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला ऊर्दू कोषांग अररिया की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अररिया श्री अनिल कुमार एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।