मुगलसराय: हरिशंकरपुर में 'जागो हिंदू जागो' जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन
विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने मुगलसराय के हरिशंकरपुर गांव में शुक्रवार दोपहर 03 बजे को 'जागो हिंदू जागो' जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को वर्तमान सामाजिक चुनौतियों के प्रति जागरूक करना और सामाजिक एकता को मजबूत करना था।