नवाबगंज: जैदपुर के बाबा आनंदेश्वर मंदिर प्रांगण में कन्या पूजन के बाद भव्य भंडारे का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
जैदपुर में शुक्रवार करीब 4 बजे बाबा आनंदेश्वर मंदिर प्रांगण में कन्या पूजन के बाद भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। बताते चले कि मंदिर में काली माता और भगवान हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इससे एक दिन पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने साधु-संतों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।