चूरू: रतननगर थाना में डोडा पोस्त तस्करी मामले में एडीजे कोर्ट ने सुनाया 5 साल की सजा
Churu, Churu | Oct 15, 2025 चूरू के जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश राजेन्द्र चौधरी ने बुधवार को डोडा पोस्त तस्करी के एक मामले में अपना फैसला सुनाते हुए आरोपी को 5 साल के कठोर कारावास व 50 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक राजेश माटोलिया ने बताया कि यह मामला रतननगर थाना में साल 2020 का है। रतननगर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एनएच-52 पर नाकाबन्दी की थी।