गनाेड़ा: ग्राम पंचायत भीमपुर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में लंबे समय से बंद पड़े रास्ते के विवाद का हुआ निस्तारण
ग्राम पंचायत भीमपुर में ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत लेकर आया। शनिवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार शिविर में भीमपुर में लंबे समय से बंद पड़े रास्ते के विवाद का निस्तारण हुआ। जो मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को खेतों सार्वजनिक स्थलों और दैनिक आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। भीमपुर क्षेत्र वासियो ने प्रशासन को धन्यवाद दिया।