🚨 भीलवाड़ा के खारी का लाम्बा गांव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अनोखा जनसंवाद!
रात्रि विश्राम के बाद मुख्यमंत्री सुबह गांव की गलियों में पहुंचे, 107 वर्षीय कुमकुम देवी और 102 वर्षीय ओंकार तेली का आशीर्वाद लिया, बच्चों को चॉकलेट बांटी और युवाओं के साथ योगाभ्यास किया। 🌳🧘
सबसे बड़ी बात, शुक्रवार रात ग्राम विकास चौपाल में की गई घोषणाओं पर शनिवार सुबह ही कार्रवाई हो गई। नए कृषि पर्यवेक्षक मुख्यालय, कृषि पर्यवेक्षक पद सृजन और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान (जीव विज्ञान) व कृषि विज्ञान संकाय शुरू करने के आदेश जारी कर दिए गए।
मुख्यमंत्री ने गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करने और खेल मैदान विकसित करने की भी घोषणा की। ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने गांव में रुककर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए तत्काल कदम उठाए।
आपकी राय क्या है? क्या जनसंवाद का यही मॉडल पू�
Bhilwara, Bhilwara | Jun 7, 2026