ओबरा: अनपरा पुलिस ने मंदिर चोरी का किया खुलासा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अनपरा पुलिस ने मंदिर चोरी के दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन में की गई।