चौतरवा थाना के पड़री में पुलिस ने गुप्त सूचना पर पशुओं का अवैध कारोबार करने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही 64 मवेशियों को बरामद किया है। बगहा एसडीपीओ कुमार देवेंद्र और चौतरवा प्रभारी थानाध्यक्ष ज्योति पुंज ने छापेमारी कर कार्रवाई की है।