मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आगामी काशापाट दौरे के मद्देनजर तैयारियां युद्ध स्तर पर I लोक निर्माण विभाग की मशीनरी द्वारा सभा स्थल निर्माण में ग्रामीण भी मुस्तैदी से जुटे I रामपुर विकास खंड की दुर्गम पंचायत काशापाट के आगामी मुख्य मंत्री के दौरे के मद्देनजर लोगों में काफी उत्सुकता है l मुख्य मंत्री के कार्य क्रम को ऐतिहासिक महत्व देने के मकसद से पंचायत क्षेत्र के लोग कोई कमी नहीं रहने देना चाहते हैं l इसके लिए पंचायत स्तर पर सभी स्वयं सेवी संगठन जी जान से जुटे हैं l सोमवार से लोक निर्माण विभाग की मशीनरी सभा स्थल निर्माण कार्य को पूर्ण करने में युद्ध स्तर पर काम कर करवा रही हैं l ग्रामीणों ने भी सहयोग करने का बीडा उठाया है। बताते चलें पहले मुख्यमंत्री का पंचायत क्षेत्र का दौरा 28 सितंबर को तय था l लेकिन व्यस्तता के चलते कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है l कार्यक्रम का शिड्यूल दोबारा तय होगा l काशापाट के प्रधान प्यासू मल और उप प्रधान विक्की सनाटू ने जानकारी दी है कि मुख्य मंत्री के दौरे को लेकर ग्रामीण काफी उत्साहित हैं l पंचायत स्तर पर सभी तैयारियां पूर्ण करवाने में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं l
Hitesh Bharti NMC News24
Kullu, Kullu | Sep 29, 2026