टोंक: टोंक में मौसम बदला, बारिश और अंधड़ से जनजीवन प्रभावित
टोंक। जिले में शुक्रवार देर रात से मौसम ने करवट ली और रात 10 बजे से शनिवार सुबह तक कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। उनियारा, दूनी और नगरफोर्ट इलाकों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। तेज अंधड़ के कारण कई गांवों में बिजली गुल हो गई, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।