पटना ग्रामीण: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने संभाला पदभार, भूमि-राजस्व मामलों के जल्द निपटारे का दिया आश्वासन
उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार की सुबह करीब 11 बजे पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि भूमि और राजस्व से जुड़ी सभी समस्याओं का शीघ्र निपटारा किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने विभागीय कार्यों में पारदर्शिता लाने और लंबित मामलों के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की बात कही।