पटना ग्रामीण: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान, अरशद मदनी हमेशा विद्रोही स्वभाव के रहते हैं
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार शाम करीब 6:00 बजे कहा कि मदनी साहब शुरू से ही विद्रोह के मूड में रहते हैं। वे हमेशा भड़काऊ बयान देते हैं। ऐसा लगता है कि ये लोग जिन्ना के समर्थक हैं। अब्दुल कलाम और जाकिर हुसैन जैसे लोग हमारे आदर्श हैं। ऐसी भाषा बोलना मदनी साहब को शोभा नहीं देता है।