सिमडेगा: सिमडेगा में भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला जलाया, महिला विरोधी होने का आरोप लगाया
सिमडेगा भाजपा नगर मंडल महिला मोर्चा के बैनर तले बुधवार की शाम 5:30 बजे कांग्रेसी नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। मौके पर कहा कि कांग्रेस का चाल चरित्र अब जनता जान गई है यह महिला विरोधी है जो लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करने का काम कर रही है। महिलाएं आज राजनीति में अपना स्थान मांग रही है लेकिन कांग्रेस इसका विरोध कर रही है जिसे जनता सबक सिखाएगी।