बरेली: सुभाषनगर में संजय की पीट-पीटकर हत्या के मामले में बड़ा एक्शन, चौकी प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में संजय की पीट-पीटकर हत्या के मामले में बरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपियों का पूर्व आपराधिक इतिहास होने के बावजूद उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई नहीं किए जाने के मामले में लापरवाही सामने आने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।